wowslider.com
JANGALI YADAV MAHAVIDYALAYA
शिक्षा संकाय (बी0एड0)

शिक्षा संकाय (बी0एड0)

कालेज कोड SP2980

Read More

शैक्षिक योग्यता

यूपी बीएड पात्रता 2024 न्यूनतम कारक हैं जो एक उम्मीदवार को अर्हता प्राप्त करने के लिए हैं। इन कारकों में आयु सीमा, शैक्षिक योग्यता, अधिवास स्थिति आदि शामिल हैं और ये बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित हैं। जो उम्मीदवार इनमें से प्रत्येक यूपी बीएड जेईई पात्रता 2024 के लिए अर्हता प्राप्त करते हैं, उन्हें परीक्षा देने और 2-वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए विचार किया जाता है। जो लोग किसी भी कारक के लिए अर्हता प्राप्त करने में विफल रहते हैं उन्हें चयन प्रक्रिया से अयोग्य घोषित कर दिया जाता है।

उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 55% अंकों के साथ स्नातक या स्नातकोत्तर उत्तीर्ण होना चाहिए।
Read More

About College

ग्रामीण छात्राओं को उच्च शिक्षा प्रदान कर देश का जिम्मेदार नागरिक बनाने के उद्देश्य से जंगली यादव महाविद्यालय,सलेमपुर,नसीरपुर,गाजीपुर (उ0प्र0)की स्थापना प्रायः ऐसी जगहों पर की गयी है जहाँ पहले से महाविद्यालय का अभाव है। महाविद्यालय की स्थापना इन्हीं उद्देश्यों को ध्यान में रखकर की गयी।

नसीरपुर में स्थित यह संस्थान कई एकड़ के परिसर में विकसित किया गया है। इस महाविद्यालय में उल्लेखनीय सफलता पायी है। छात्राओं के बीच खेलकूद और शिक्षणेतर गतिविधियों की सुदृढ़ परम्परा यहाँ की विशेषता रही है। नकलविहीन और शुचितापूर्ण परीक्षाओं के लिए हम सदैव प्रतिबद्ध रहे हैं। प्राध्यापक अपनी कक्षाओं के प्रति सजग रहे हैं।

इस बात का सदैव ख्याल रखा जाता है कि छात्राओं के साथ किसी भी प्रकार का भेद-भाव न हो। परिसर रैगिंग से पूरी तरह मुक्त है। परिसर को साफ-सुथरा और हरा-भरा रखने में प्राचार्य-प्राध्यापकों की प्रेरणा और कर्मचारियों की मुस्तैदी यहाँ देखी जा सकती है।विभिन्न अवसरों पर छात्राओं की सहायता से स्वच्छता और वृक्षारोपण के कार्यक्रम आयोजित कराए जाते रहे हैं। गाँव की छात्राएँ तेजी से आगे बढ़ रही हैं।

About College